Delhi Metro Timings on Holi: दिल्ली मेट्रो ने होली के दिन अपनी सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 25 मार्च 2024 को होली के दिन दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह नहीं चलेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसके बाद हालांकि, मेट्रो की सभी लाइनों में ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएगी।
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) भारत का सबसे बड़ा रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को उसके आस-पास के शहरों से जोड़ता है। मई 1995 में भारत और दिल्ली सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की दिल्ली मेट्रो राजधानी के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ITO मेट्रो स्टेशन भी बंद
इसके अलावा दिल्ली मेट्रो का आईटीओ स्टेशन (ITO Metro Station) भी आज सुबह से बंद है। डीएमआरसी के अनुसार, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए 22 मार्च को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।
होली कब मनाई जाती है?
होली, हिंदू चंद्र कैलेंडर माह फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जो वसंत के आगमन का प्रतीक है। इस वर्ष, यह 25 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा, जो सोमवार को पड़ता है।