facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

आजम खान की गई विधायकी, हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:48 PM IST

हेट स्पीच के मामले में गुरुवार को तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने अदालत के फैसले की प्रति मिलने के बाद शुक्रवार को आजम खान की सदस्यता खारिज कर दी है। इससे पहले गुरुवार को रामपुर में एमपी -एमएलए कोर्ट ने 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान एक जनसभा में आजम खान के द्वारा अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणी करने संबंधी दर्ज मामले में उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। रामपुर में अपने भाषण में आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ जहर उगला था। इस संबध में आजम खान के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रहे आकाश सक्सेना की शिकायत पर पुलिस ने 153A के तहत हेट स्पीच का मामला दर्ज किया था।

आजम खान को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद यह पहला मामला है जब पिता पुत्र दोनों को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। बीती विधानसभा में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी फर्जी आयु प्रमाणपत्र के आधार पर आयोग्य करार दिया गया था।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement