facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

G7 शिखर सम्मेलन के सत्र में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे जेलेंस्की!

Advertisement
Last Updated- May 20, 2023 | 1:29 PM IST
Zelenskky

जापान के हिरोशिमा शहर में शनिवार दोपहर एक विमान उतरा और ऐसा समझा जाता है कि इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सवार हैं, जिनका जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन युद्ध पर कूटनीतिक वार्ता के लिए यहां आने का कार्यक्रम है।

यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दंडित किए जाने और उसके खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को सख्त किए जाने को लेकर जी7 देशों के प्रयासों के बीच दुनिया के सबसे ताकतवर लोकतंत्रों के नेताओं ने जेलेंस्की को इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि जेलेंस्की पहले शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से इस सत्र में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सम्मेलन में शामिल होने की ‘दृढ़ इच्छा’ जाहिर की, जिसके बाद यह योजना बदल गई।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन और जेलेंस्की शिखर सम्मेलन में प्रत्यक्ष बातचीत करेंगे। इससे एक दिन पहले, बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन के कुछ पायलट को एफ-16 लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण देने की योजना को मंजूरी दी थी।

 

Advertisement
First Published - May 20, 2023 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement