facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

USA: बाल्टीमोर में पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे, तलाश जारी

Advertisement

इस घटना में दो लोगों को बचा लिया गया और यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग पानी में गिरे होंगे।

Last Updated- March 26, 2024 | 8:57 PM IST
US Inflation

बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज एक प्रमुख पुल से टकरा गया, जिससे पुल टूटकर नीचे नदी में गिर गया। इसकी वजह से कई वाहन ठंडे पानी में गिर गए और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मालवाहक जहाज किस कारण से सुबह के आवागमन से काफी पहले ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ से टकरा गया।

इस घटना में दो लोगों को बचा लिया गया और यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग पानी में गिरे होंगे। जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया, जिससे ढांचा कई बिंदुओं पर टूटकर कुछ ही सेकंड में पानी में गिर गया। किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा।

बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने इसे ”एक अकल्पनीय त्रासदी” कहा। उन्होंने कहा, ‘‘आपने कभी नहीं सोचा होगा कि आप इस पुल को धराशायी होते हुए देखेंगे। यह किसी एक्शन फिल्म जैसा लग रहा था।’’ इस बीच न्यूयार्क से मिली खबर के अनुसार पुल से टकराने वाले मालवाहक जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं।

सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर जहाज “डीएएलआई” स्थानीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया। सिनर्जी मरीन ग्रुप द्वारा प्रदान की गई जहाज की जानकारी के अनुसार, जहाज के चालक दल के कुल 22 सदस्य थे और ये सभी भारतीय हैं। जहाज का स्वामित्व ‘ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड’ के पास है और जहाज की आवाजाही बाल्टीमोर से कोलंबो तक थी।

जहाज प्रबंधन कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि जहाज “डीएएलआई” के मालिकों और प्रबंधकों ने बताया कि जहाज सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 01:30 बजे बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक खंभे से टकरा गया। इसमें कहा गया है कि चालक दल के सभी सदस्यों से एक स्पष्टीकरण मांगा गया है और और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

कोई प्रदूषण भी नहीं हुआ है। घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। अमेरिकी तट रक्षक और स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मालिक और प्रबंधक एक अनुमोदित योजना के तहत संघीय और प्रांतीय सरकार की एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 8:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement