अंतरराष्ट्रीय

US Shooting: मेक्सिको में बंदूकधारियों ने की 6 लोगों की हत्या, 26 घायल

स्थानीय अस्पतालों में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 30, 2023 | 8:50 AM IST

उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के तीन बंदूकधारियों ने एक पार्टी में घुस कर गोलीबारी की जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो की उम्र 18 साल से कम है और घायलों में पांच बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय अस्पतालों में भर्ती घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीमावर्ती राज्य सोनोरा में अभियोजकों ने कहा कि यह हमला स्यूदाद ओब्रेगॉन शहर में एक पार्टी के दौरान किया गया जहां एक गिरोह के सदस्य के होने का अंदेशा था। माना जा रहा है कि हमला तीन बंदूकधारियों ने किया लेकिन उनका चौथा सहयोगी पार्टी में मौजूद था।

हमले के दौरान गिरोह के वांछित सदस्य ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह मारा गया। हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गए।

सोनोरा में मादक पदार्थों की तस्करी के कई गिरोह सक्रिय हैं और उनके बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई में खून-खराबा होता है।

First Published : December 30, 2023 | 8:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)