facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

US President Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 4 नवंबर को होगा मतदान, जानें कब और कहां देखें नतीजे

अमेरिकी चुनाव के नतीजों की गिनती बुधवार सुबह 4:30 बजे तक शुरू हो जायेगी लेकिन अंतिम परिणाम घोषित होने में कई दिन लग सकते हैं।

Last Updated- November 04, 2024 | 7:43 PM IST
The impact of US elections will also be visible on the Indian economy; Important questions may arise on protectionism, trade and imports अमेरिकी चुनाव का भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा असर; संरक्षणवाद, व्यापार और आयात पर उठ सकते हैं अहम सवाल

US Election Date, Time: अमेरिका 5 नवंबर, 2024 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। राष्ट्रपति चुनावों के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (kamala Harris) और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के बीच कांटे की टक्कर हैं।

अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनाव ने पहले ही वैश्विक ध्यान आकर्षित कर लिया है और दोनों पक्षों की तरफ से अभियान तेज हो गया है। ऐसा माना जा रहा है की यह चुनाव अमेरिका में राजनीति के लिए एक और महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है।

हमेशा नवंबर के पहले मंगलवार को होते हैं अमेरिकी चुनाव

अमेरिका में नवंबर के पहले मंगलवार को चुनाव कराने की परंपरा 1845 से चली आ रही है। यह निर्णय कांग्रेस द्वारा तब लिया गया था जब अमेरिका मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान समाज था।

आपको बता दें कि शरद ऋतु की फसल के बाद चुनाव इसलिए तय किये जाते थे ताकि किसान आसानी से मतदान केंद्रों तक जा सकते थे, जो अक्सर उनके घरों से दूर स्थित होते थे। अमेरिका में तब से ही यह परंपरा चलती आ रही है।

हाल के वर्षों में इस परंपरा की आलोचना भी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के दिन अमेरिका में छुट्टी नहीं होती है। हालांकि, देश के कई राज्यों ने ऐसे कानून बनाए हैं जिनके अनुसार कर्मचारियों को मतदान करने के लिए कुछ घंटों की छूट दी जाती है।

कमला हैरिस का पलड़ा भारी

साल 2020 के चुनाव में तत्कालीन सीनेटर कमला हैरिस एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी द्वारा उपराष्ट्रपति के लिए नामांकित होने वाली पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिला हैं। पिछले चुनावों में उनकी जीत एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। यह पहली बार था कि किसी अश्वेत महिला ने उपराष्ट्रपति पद संभाला था।

अब शीर्ष पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में, वह संभावित रूप से अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति और पद संभालने वाली पहली अश्वेत महिला बनकर एक बार फिर इतिहास रच सकती हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: भारत में तारीख और समय

पूरे अमेरिका में मतदान केंद्र मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे के बीच खुलेंगे, जो कि देश के अलग-अलग समय क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक खुलेगा। अमेरिका के समय के अनुसार शाम 6:00 बजे (भारत में बुधवार सुबह 4:30 बजे) मतदान बंद होने के बाद नतीजे आने शुरू होने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल कब आएंगे ?

एग्जिट पोल, जो मतदाताओं की भावनाओं और रुझानों को जानने में मदद करते हैं, अमेरिका में शाम 5:00 बजे और भारत में 6 नवंबर को 2:30 बजे जारी किए जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के नतीजे कब घोषित होंगे?

हालांकि वोटों की गिनती बुधवार सुबह 4:30 बजे तक शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन अंतिम परिणाम घोषित होने में कई दिन लग सकते हैं। गिनती में इन-मेल बैलेट वोट भी शामिल होंगे जो पहले से मौजूद हैं।

बता दें कि 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US President Elections) 3 नवंबर को संपन्न हुए थे लेकिन 7 नवंबर तक जो बिडेन को विजेता घोषित नहीं किया गया था।

First Published - November 4, 2024 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट