facebookmetapixel
सरकार ने 14 वस्तुओं पर गुणवत्ता नियंत्रण आदेश वापस लिए, उद्योग को मिलेगा सस्ता कच्चा माल!DHL भारत में करेगी 1 अरब यूरो का निवेश, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग में होगा बड़ा विस्तारमोंडलीज इंडिया ने उतारा लोटस बिस्कॉफ, 10 रुपये में प्रीमियम कुकी अब भारत मेंसुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों के 1 किलोमीटर के दायरे में खनन पर रोकदिल्ली और बेंगलूरु के बाद अब मुंबई में ड्रोन से होगी पैकेज डिलिवरी, स्काई एयर ने किया बड़ा करारदम घोंटती हवा में सांस लेती दिल्ली, प्रदूषण के आंकड़े WHO सीमा से 30 गुना ज्यादा; लोगों ने उठाए सवालऋण गारंटी के लिए सरकार को 2,000 करोड़ रुपये की दरकार, निर्यातकों को मिलेगी राहतRed Fort Blast: उमर ही चला रहा था कार, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया पूरा रूटट्रंप के एच1-बी बयान से खुली सच्चाई, भारतीय पेशेवरों की वैश्विक अहमियत हुई साबितदूसरी तिमाही में भी बरकरार रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार, जीडीपी ग्रोथ रेट 7% से ज्यादा रहने का अनुमान

यूक्रेनी सेना ने रूसी कब्जे वाले इलाकों में तेज किया हमला, दक्षिणी शहर खेरसॉन को घेरने की तैयारी

Last Updated- December 11, 2022 | 12:59 PM IST

यूक्रेन की सेना ने गुरुवार को रूसी कब्जे वाले दक्षिणी शहर खेरसॉन पर हमले तेज कर दिए। ऐसी खबरें हैं कि रूस द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने शहर छोड़ दिया है। यूक्रेनी सेना पश्चिम से खेरसॉन को घेर रही है और नीपर नदी के पश्चिमी तट पर रूस की तलहटी पर हमला कर रही है जो इस क्षेत्र व देश को विभाजित करती है। 

यहां लड़ाई शुरू होते ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस का यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि पहले रूस कई बार आगाह कर चुका है कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार सहित रूस की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करने को तैयार है। 

मॉस्को के बाहर अंतर्राष्ट्रीय विदेश नीति के विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में पुतिन ने कहा, ‘‘ हमें उसकी जरूरत महसूस नहीं होती। इसका कोई मतलब नहीं है, न राजनीतिक और न ही सैन्य रूप से।’’ 

उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर वर्चस्व के ‘‘ खतरनाक व खूनी’’ खेल में अन्य देशों को अपनी शर्तों पर चलाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। 

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अमेरिका पर ‘‘बिना सोचे-समझे’’ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका जितना युद्ध के मैदान में कीव शासन का समर्थन करेगा, परमाणु शक्तियों के बीच सीधे सैन्य टकराव का जोखिम उतना बढ़ेगा।’’ 

वहीं यूक्रेन ने खेरसॉन क्षेत्र और उसकी राजधानी को पुनः प्राप्त करने के लिए अपने आक्रामक अभियान को आगे बढ़ाया है। रूसी सेना ने युद्ध के शुरुआती दिनों में उसे अपने कब्जे में ले लिया था। 

क्षेत्र में क्रेमलिन द्वारा नियुक्त गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने गुरुवार को बताया कि खेरसॉन शहर क्षेत्र के 70,000 से अधिक निवासियों ने हाल के दिनों में शहर छोड़ा है।

First Published - October 28, 2022 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट