facebookmetapixel
अगले हफ्ते बाजार का इम्तिहान: बैंकिंग, IT से लेकर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के रिजल्ट्स तय करेंगे चालDARPG डेटा में खुलासा: 2025 में श्रम मंत्रालय को मिलीं शिकायतें, कुल ग्रीवांस में 15.5% हिस्सेदारी‘हम ब्लैकमेल नहीं होने वाले’, टैरिफ पर EU और ब्रिटेन का ट्रंप को जवाब: यह फैसला रिश्तों में दरार डालेगाQ3 Preview: घरेलू बिक्री बढ़ी, दवा कंपनियों की Q3 आमदनी में 8-11% तक उछालUPI को ग्लोबल बनाने की जरूरत, छोटे मर्चेंट्स के लिए सेटलमेंट को सही करना जरूरी: Pay10 के फाउंडरवर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा है AI का इस्तेमाल, लेकिन ट्रेनिंग में पीछे छूट रही हैं कंपनियां: रिपोर्टMauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावट

Ukraine War : वेस्ट देशों के प्रतिबंधों का रूस पर नहीं पड़ा कोई खास असर

Last Updated- February 22, 2023 | 1:41 PM IST
Russia Sanctions

यूक्रेन पर रूस के जारी हमलों के लगभग एक साल होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पौलेंड के ‘रॉयल कैसल’ से यूक्रेन के पक्ष में और रूस के खिलाफ संदेश देते नजर आए।

अब सवाल हालांकि ये भी हैं कि क्या अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध मॉस्को को कोई बड़ा झटका दे पाए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, रूस अब दुनिया में सर्वाधिक प्रतिबंधित देश है। रूसी मुद्रा रूबल प्रतिबंधों के चलते भले ही अस्थायी रूप से अस्थिर हुई हो, लेकिन वैसा नहीं हुआ है जैसा अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने कहा था।

इन देशों को उम्मीद थी कि रूसी मुद्रा प्रतिबंधों के चलते पूरी तरह धराशायी हो जाएगी। युद्ध को लगभग एक साल हो चुका है और प्रतिबंधों का रूस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

युद्ध से पहले के हफ्तों में रूबल 75-प्रति-डॉलर था और अब भी इसकी लगभग यही स्थिति है। हालांकि रूस मुद्रादर को स्थिर रखने के लिए पूंजी नियंत्रण का उपयोग कर रहा है। भले ही रूस की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2022 में 2.2 प्रतिशत सिकुड़ गई, पर यह बाइडन प्रशासन के अधिकारियों के उस पूर्वानुमान के अनुरूप बिलकुल नहीं है जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधों के चलते रूसी अर्थव्यवस्था को 15 प्रतिशत का नुकसान होगा।

पोलैंड पहुंचे बाइडन ने कहा कि भले ही कुछ भी हो जाए, अमेरिका एवं उसके सहयोगी यूक्रेनवासियों की मदद करने से ‘‘पीछे नहीं हटेंगे।’’

यूक्रेन का अचानक दौरा करने के एक दिन बाद बाइडन ने पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान पिछले एक साल में किए गए प्रयासों के लिए यूरोप में अपने सहयोगियों की प्रशंसा की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कड़े शब्दों में स्पष्ट संदेश दिया, ‘‘नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) विभाजित नहीं होगा और हम थकेंगे नहीं।’’

बाइडन ने वॉरसॉ के ‘रॉयल कैसल’ के बाहर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक साल पहले दुनिया को कीव के हार जाने की आशंका थी। मैं बता सकता हूं: कीव मजबूती से खड़ा है, कीव गर्व से खड़ा है और सबसे जरूरी बात कीव स्वतंत्र है।’’

First Published - February 22, 2023 | 1:41 PM IST

संबंधित पोस्ट