facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंप

अमेरिका : जानलेवा हमले के एक दिन बाद आरएनसी में शामिल होने को मिलवाउकी पहुंचे ट्रंप

Advertisement

ट्रंप (78) शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं।

Last Updated- July 15, 2024 | 11:51 AM IST
Trump found guilty in hush money case
File Photo

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रचार अभियान में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद रिपबल्किन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में शामिल होने के लिए रविवार को मिलवाउकी पहुंचे।

मिलवाउकी में सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय आरएनसी के दौरान हजारों रिपब्लिकन ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के लिए एकजुट होंगे।

ट्रंप (78) शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके कान पर चोट आई। गोलीबारी की इस घटना में ट्रंप की रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के मद्देनजर आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पूर्व राष्ट्रपति ने इस हमले के बाद रविवार को देशवासियों से एकता की अपील की। ट्रंप ने रविवार तड़के एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह हत्या के प्रयास के मद्देनजर अपनी यात्रा दो दिन के लिए टालने पर विचार कर रहे थे, लेकिन ”अब उन्होंने फैसला किया है कि वह एक बंदूकधारी या संभावित हत्यारे को कार्यक्रम टालने या कुछ और करने की अनुमति नहीं दे सकते।”

पूर्व राष्ट्रपति के बृहस्पतिवार रात को आरएनसी को संबोधित करने की संभावना है। ट्रंप ने बताया था कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में एक गोली लगी थी। उनके सहयोगियों ने बताया कि वह ठीक हैं और ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ के लिए रविवार शाम को मिलवाउकी पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर समेत दुनिया के विभिन्न नेताओं ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की भयावह कोशिश की रविवार को निंदा की और कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 11:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement