facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जाUS-Israel-Iran War: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से मचा हड़कंप, ट्रंप बोले अब चुप नहीं बैठेगा अमेरिकाडैन बेली बने जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट, अंतरराष्ट्रीय कारोबार की संभालेंगे जिम्मेदारीPM मोदी की उद्योग जगत से अपील- निवेश बढ़ाने और रिसर्च पर दें प्राथमिकता$100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? S&P की चेतावनी, इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा का खतराBank Holiday 2026: 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए आपके शहर में कब है छुट्टीस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो भारत की GDP को लगेगा 0.5% का झटका! जानिए पूरा मामला

Dubai में हैं जिनके रिश्तेदार, वो पढ़ें इसे ध्यान से

Advertisement

भारत के लगभग 43 लाख प्रवासी दुबई में काम करते हैं।

Last Updated- April 07, 2025 | 9:07 PM IST
Dubai

दुबई के शहजादे शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8 और 9 अप्रैल को भारत की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत करेंगे और भारत-यूएई संबंधों को मजबूत करने के लिए एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘दुबई के शहजादे, यूएई के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम 8-9 अप्रैल को भारत आएंगे।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘दुबई के शहजादे के रूप में उनकी यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी।’’ बयान के अनुसार शेख हमदान की यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है, जो 8 अप्रैल को शहजादा के लिए भोज की मेजबानी करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि शेख हमदान के साथ कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा। बयान में कहा गया है, ‘‘दुबई के शहजादे की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) को और मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी।’’ अपनी यात्रा के दौरान वह मुंबई में दोनों पक्षों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह बातचीत पारंपरिक और भविष्य के क्षेत्रों में भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करेगी।’’ परंपरागत रूप से, दुबई ने यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बयान में कहा गया है कि भारत के लगभग 43 लाख प्रवासी दुबई में काम करते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

₹10,831.07 करोड़ की PM Internship Scheme हो रही है लॉन्च, जानिए क्या-क्या है खास

Explainer: क्या है Trump Tariff? क्यों लगाया? कैसे वसूलेगा US दूसरे देशों से; जानें हर बात

सावधान ! UK, लंदन मत जाना; बुरी हालत में है UK Economy

 

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 8:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement