facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

महामारी से संयुक्त प्रयासों से ही निपटा जा सकता है: चिनफिंग

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:01 PM IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 से उबरने का एकमात्र रास्ता संयुक्त प्रयास हैं और दुनियाभर में टीकों के समान वितरण और टीकाकरण अभियान को तेज करने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि एक दूसरे को पछाडऩे की सोच या आरोप-प्रत्यारोप से प्रयासों में देरी ही होगी और हम मुख्य उद्देश्य से भटक जाएंगे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सप्ताह भर चलने वाले ऑनलाइन दावोस एजेंडा सम्मेलन के पहले दिन ‘विश्व के हालात’ विषय पर अपने विशेष संबोधन में चिनफिंग ने कहा कि मानवता निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी, लेकिन दुनिया को मिलकर महामारी को हराने की जरूरत है।  उन्होंने कहा, ‘महामारी लंबी खिंच रही है। यह स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर असर डालती है। एक दूसरे को पछाडऩे की सोच और आरोप-प्रत्यारोप से हमारे उद्देश्य ही प्रभावित होंगे।’ उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था को और अधिक खोलने तथा वृहद सहयोग की वकालत करते हुए कहा, ‘हमें अवरोधकों को हटाना चाहिए और दीवारें नहीं बनानी चाहिए। हमें चीजों को और अधिक खोलना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि दुनिया को शीत युद्ध की मानसिकता को दूर करना होगा, अन्यथा टकराव के भयानक नतीजे सामने आएंगे। चिनफिंग ने कहा, ‘आज हमारी दुनिया शांत नहीं हो पा रही। नफरत और पक्षपात वाले बयानों की प्रचुरता है। इनसे उपज रहीं बाधाएं, दमन और टकराव की गतिविधियां नुकसान पहुंचाती हैं और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए जरा भी अच्छी नहीं हैं। इतिहास में यह बात साबित हुई है कि टकराव से समस्याओं का समाधान नहीं निकलेगा। इसके परिणाम विनाशकारी ही होते हैं।’    

Advertisement
First Published - January 17, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement