facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

Statsguru: डॉनल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी भारत के लिए क्या मायने रखती है? आंकड़ों की जुबानी समझिए…

Advertisement

ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) सालाना 2.5-3 प्रतिशत की दर से बढ़ा। हालांकि, उनके कार्यकाल का अंतिम वर्ष कोविड-19 महामारी से प्रभावित रहा।

Last Updated- November 11, 2024 | 6:53 AM IST
Trump will take oath as the 47th President on January 20, stalwarts including Mukesh Ambani will attend the swearing-in ceremony 20 जनवरी को 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे ट्रंप, शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश अंबानी सहित दिग्गजों की शिरकत

डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के “अमेरिका फर्स्ट” अभियान के संभावित प्रभाव का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन यह उनके पहले कार्यकाल और वर्तमान जो बाइडन (Joe Biden) प्रशासन के दौरान भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक जुड़ाव का आकलन करने का समय है।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) सालाना 2.5-3 प्रतिशत की दर से बढ़ा। हालांकि, उनके कार्यकाल का अंतिम वर्ष कोविड-19 महामारी से प्रभावित रहा। बाइडन के कार्यकाल में भी स्थिति बहुत अलग नहीं रही, जहां अर्थव्यवस्था सालाना 2.5-2.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी। (देखें-चार्ट 1)

व्यापार के लिहाज से, भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ अधिशेष का लाभ मिलता रहा है। (देखें-चार्ट 2)

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में तेजी से गिरावट आई, जो अक्सर अमेरिका की हाई ग्रोथ रेट के साथ संबंध दर्शाता है। ट्रंप के कार्यकाल में यह 13.8 प्रतिशत और बाइडन प्रशासन के दौरान (अक्टूबर अंत तक) 12.9 प्रतिशत तक कमजोर हुआ। (देखें-चार्ट 3)

ट्रंप प्रशासन के दौरान, FY21 में भारत में अमेरिकी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) फ्लो में तेजी आई, जिससे अमेरिका कुल FDI इक्विटी में दूसरे सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में उभरा, जबकि पिछले वर्षों में यह चौथे स्थान पर था। बाइडन प्रशासन में यह स्थान पहले तीसरे और फिर FY25 की पहली तिमाही में चौथे स्थान पर खिसक गया। (देखें-चार्ट 4)

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की देखरेख में संपत्तियों के मामले में अमेरिका ने दोनों प्रशासन के दौरान अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी। (देखें-चार्ट 5)

ट्रंप और बाइडन दोनों प्रशासनों के दौरान भारत ने अपने नागरिकों को जारी किए गए H-1B वीजा की संख्या के मामले में नंबर वन स्थान बनाए रखा है। (देखें-चार्ट 6)

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 6:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement