facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की 47 वर्ष की उम्र में जेल में मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने कभी नहीं लिया था उनका नाम

वह जनवरी 2021 में तबसे सलाखों के पीछे थे जब वह नर्व एजेंट विष हमले के बाद जर्मनी में उपचार कराकर मॉस्को लौटे थे। नर्व एजेंट विष हमले के लिए उन्होंने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था

Last Updated- February 16, 2024 | 7:57 PM IST
Russian opposition leader Alexei Navalny dies in prison at the age of 47, President Putin never took his name रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की 47 वर्ष की उम्र में जेल में मौत, राष्ट्रपति पुतिन ने कभी नहीं लिया था उनका नाम

रूस की जेल एजेंसी ने कहा कि जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है। वह 47 वर्ष के थे। नवलनी को सरकार में भ्रष्टाचार और रूसी शासन प्रतिष्ठान क्रेमलिन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता था।

संघीय जेल सेवा ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को टहलने के बाद नवलनी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। इसने कहा कि नवलनी की मदद के लिए एक एंबुलेंस पहुंची, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नवलनी की मौत की सूचना दे दी गई है और जेल सेवा मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप जांच की जा रही है।

नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी टीम को अब तक उनकी मौत की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, और उनके वकील उस शहर में जा रहे हैं जहां उन्हें रखा गया था। नवलनी चरमपंथ के आरोप में 19 साल की सजा काट रहे थे।

उन्हें दिसंबर में मध्य रूस के व्लादिमीर क्षेत्र स्थित जेल से दूरदराज के आकर्टिक क्षेत्र में खार्प शहर स्थित रूस की उच्चतम सुरक्षा वाली एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह जनवरी 2021 में तब से सलाखों के पीछे थे जब वह नर्व एजेंट विष हमले के बाद जर्मनी में उपचार कराकर मॉस्को लौटे थे। नर्व एजेंट विष हमले के लिए उन्होंने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था।

नवलनी का जन्म मॉस्को से लगभग 40 किलोमीटर दूर ब्यूटिन में हुआ था। उन्होंने 1998 में पीपुल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और 2010 में येल में फेलोशिप की। पुतिन ने नवलनी के बारे में बात करते समय उनके महत्व को कम करने के स्पष्ट प्रयास में कभी भी उनका नाम नहीं लिया और उनके लिए “वह व्यक्ति” या इसी तरह के शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं।

First Published - February 16, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट