facebookmetapixel
Advertisement
UN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानी

पाकिस्तान को इस महीने IMF से अगली किश्त के रूप में 70 करोड़ डॉलर मिलने की उम्मीद

Advertisement

IMF कार्यकारी बोर्ड कैलेंडर के अनुसार, आगामी बैठकें 8, 10 तथा 11 जनवरी को निर्धारित हैं, जिसमें आखिरी दिन पाकिस्तान के मामले पर चर्चा होनी है।

Last Updated- January 02, 2024 | 7:39 PM IST
Pakistan flag

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को IMF से अगली किश्त के रूप में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मीडिया की एक खबर में यह बात कही गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में 11 जनवरी को इस पर चर्चा हो सकती है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, वाशिंगटन स्थित IMF का बोर्ड मौजूदा तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ‘स्टैंड-बाय अरेंजमेंट’ (एसबीए) के तहत पाकिस्तान को 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अगली किश्त के वितरण पर विचार-विमर्श करने और संभावित रूप से अंतिम मंजूरी देने के लिए तैयार है।

Also read: Japan में हानेडा हवाईअड्डे पर विमान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 300 से ज्यादा यात्री, देखें तस्वीरें

IMF कार्यकारी बोर्ड कैलेंडर के अनुसार, आगामी बैठकें 8, 10 तथा 11 जनवरी को निर्धारित हैं, जिसमें आखिरी दिन पाकिस्तान के मामले पर चर्चा होनी है। मौजूदा IMF कार्यक्रम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो सकता है। इसकी कुल राशि तीन अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें से करीब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर शेष हैं।

1.2 अरब डॉलर की पहली किश्त जुलाई में जारी की गई थी। पाकिस्तान के एसबीए के तहत पहली समीक्षा के संबंध में आईएमएफ कर्मचारियों तथा पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच एक कर्मचारी-स्तरीय समझौता नवंबर 2023 में हुआ था।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement