facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवाल

Nuclear Weapons: पुतिन ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दी, पश्चिम को चेताया

Advertisement

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से रूसी नेता ने बार-बार परमाणु हथियारों का उपयोग करने की अपनी तत्परता को प्रदर्शित किया है।

Last Updated- March 13, 2024 | 7:17 PM IST
Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यदि देश, उसकी संप्रभुता या स्वतंत्रता के लिए कोई खतरा उत्पन्न होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचेगा जो परमाणु संघर्ष को जन्म दे सकती हो।

पश्चिम को तीखे शब्दों में चेतावनी देने वाला पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस सप्ताह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है जिसमें उनका अगले छह वर्ष के लिए चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है। रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के रूप में वर्णित किया और कहा कि वह तनाव बढ़ने के संभावित खतरों को पूरी तरह से समझते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दुनिया परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रही है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस के परमाणु बल पूरी तैयार हैं तथा ‘सैन्य प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण से हम पूरी तरह तैयार हैं।’ पुतिन ने कहा देश के सुरक्षा सिद्धान्त के तहत कि अगर मास्को की संप्रभुता या स्वतंत्रता को कोई खतरा होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से रूसी नेता ने बार-बार परमाणु हथियारों का उपयोग करने की अपनी तत्परता को प्रदर्शित किया है। इसी तरह की सबसे हालिया धमकी पिछले महीने उनके राष्ट्र के नाम संबोधन में आई थी, जब उन्होंने पश्चिम को चेतावनी दी कि यूक्रेन में युद्ध में उनकी भागीदार बढ़ने से परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी यूक्रेन में युद्धक्षेत्र में परमाणु हथियारों का उपयोग करने पर विचार किया है, पुतिन ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हासिल करेगा और उन्होंने बातचीत के लिए दरवाजे खुले होने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी समझौते के लिए पश्चिम से पक्की गारंटी की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा “यह शत्रु के लिए एक अल्पविराम नहीं होना चाहिए जिससे उसे अपने लिए हथियार जुटाने का मौका मिल जाए बल्कि एक गंभीर बातचीत होनी चाहिए जिसमें रूसी संघ के लिए सुरक्षा की गारंटी शामिल हो।” पुतिन ने कहा कि रूस के काफी भीतर तक यूक्रेनी ड्रोन हमलों में हालिया वृद्धि देश के तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव को पटरी से उतारने के प्रयासों का हिस्सा है।

राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार से शुरू हो रहा है और जिसे वह भार बहुमत से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी इस उम्मीद का कारण उनके पिछले 24 साल के शासन के दौरान रूस के राजनीतिक परिदृश्य पर उनकी मजबूत पकड़ रही है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement