facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदो

ग्लोबल स्टॉकटेक: COP28 के बदले प्रारूप की कई देशों ने की निंदा, मगर यह भारत के लिए वरदान

Advertisement

COP28: मसौदे में कहा गया, ‘जीवाश्म ईंधन की खपत और उत्पादन दोनों को उचित, व्यवस्थित और न्यायसंगत तरीके से कम करना है ताकि शुद्ध जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

Last Updated- December 12, 2023 | 11:30 PM IST
Representative Image

कॉप 28 के वैश्विक स्टॉकटेक (जीएसटी) के प्रारूप में जीवाश्म ईंधन का उपयोग कम करने पर भाषा कमजोर किए जाने की ज्यादातर देशों ने कड़ी निंदा की है लेकिन जीवाश्म और हरित ईंधन के इर्द-गिर्द लिखी भाषा से भारत को फायदा हुआ है। जीवाश्म ईंधन में गैस, कोयला और तेल भी आते हैं।

सोमवार को जारी प्रारूप में जीवाश्म ईंधन को हटाने के मुद्दे पर चुप्पी साधी गई है। कई देशों ने जलवायु परिवर्तन में पहली बार इसे वैधानिक लक्ष्य के रूप में पेश किया था। इस सिलसिले में भारत ने जोरदार ढंग से आवाज उठाई थी कि इसमें सभी जीवाश्म ईंधनों को शामिल किया जाना चाहिए। लिहाजा इसमें केवल कोयला नहीं, बल्कि तेल और गैस भी रहे।

जलवायु न्याय और ऊर्जा सुरक्षा

प्रारूप की भाषा आयोजक देश यूएई सहित तेल उत्पादक देशों के अत्यधिक अनुकूल कर दी गई है। प्रारूप के मुताबिक, ‘जीवाश्म ईंधनों की खपत और उत्पादन दोनों कम करना है। मसौदे में कहा गया, ‘जीवाश्म ईंधन की खपत और उत्पादन दोनों को उचित, व्यवस्थित और न्यायसंगत तरीके से कम करना है ताकि विज्ञान के अनुरूप करीब 2050 या उससे पहले शुद्ध जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।’ हालांकि कोयले के बारे में कहा गया, ‘बेरोकटोक कोयले के इस्तेमाल को तेजी से कम करना है। कोयले से बिजली उत्पादन पर सीमाएं लगानी हैं।’ प्रारूप में तेल/ प्राकृति गैस का अलग से एक भी उल्लेख नहीं है।

विकासशील और पिछड़े देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत ने कहा कि जी 77 और बेसिक समूह में प्रारूप में केवल कोयले का उपयोग कम करने पर आपत्ति जताई गई थी। अधिकारी ने बताया, ‘ग्लोबाल साउथ अपनी मांग पर अडिग है।’ इन देशों ने कहा कि पैराग्राफ 39 को पूरी तरह बदले जाने की जरूरत है। यह पैराग्राफ हरित गैसों के उत्सर्जन को कम करने से जुड़ा है।

सीबीडीआर-आरसी या कॉमन जलवायु परिवर्तन के लिए अलग जिम्मेदारियों और अलग क्षमताओं के बारे में है और राष्ट्रों के उत्सर्जन स्तरों व आर्थिक स्थिति के अनुसार वित्तीय मदद मुहैया कराने से संबंधित है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘यह अंतिम प्रारूप होने की संभावना अधिक है। आयोजक देश यूएई अपने जीवाश्म ईंधन उद्योग पर हमला करने के सक्षम नहीं है। हमने हमेशा सीआरडीआर-आरसी का समर्थन किया है। इसके तहत हरित ईंधन आधारित विकास को नियमित व त्वरित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।’

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement