facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

Sudan में भारतीय दूतावास ने सीमित कर्मचारियों के साथ चौबीसों घंटे काम किया : वतन लौटे लोगों ने कहा

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 11:12 AM IST
Sudan crisis, Operation Kaveri

सूडान से ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मुंबई लाए गए लोगों में से कुछ ने बताया कि अफ्रीकी देश में भारतीय दूतावास ने सीमित कर्मचारी होने के बावजूद वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए चौबीसों घंटे काम किया। गुरुवार को मुंबई पहुंचे इन यात्रियों ने पिछले सात दिन के अपने खौफनाक अनुभव बयां किए।

कारोबारी अब्दुल कादिर (39) ने बताया कि खार्तूम में स्थिति बिगड़ने के बाद भारतीय राजदूत बी एस मुबारक और आठ अधिकारियों के उनके दल ने लगातार काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘सीमित कर्मचारी होने के बावजूद भारतीय दूतावास ने बिना रुके असीमित काम किया। वे चौबीसों घंटे हमारी निकासी की व्यवस्था करने में जुटे रहे।’’ कादिर ने कहा कि मुबारक खुद खार्तूम में संघर्ष से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र में फंसे हुए थे, लेकिन वह लगातार दूतावास कर्मियों और स्वयंसेवियों के संपर्क में थे।

उन्होंने बताया कि राजदूत ने प्रत्येक क्षेत्र में रह रहे भारतीयों के व्हाइट्सएप समूह बनाए और यह सुनिश्चित किया कि हर व्यक्ति को मदद मिले। कादिर के मुताबिक, रक्षा अताशे गुरप्रीत सिंह ने जोखिम लिया और उन्हें सुरक्षित इलाके तक लेकर आए। सूडान में 2017 से रह रहे कादिर ने कहा कि देश में तनावपूर्ण स्थिति कोई नयी बात नहीं थी, लेकिन इस बार हालात अप्रत्याशित रूप से खराब हो गए। हालांकि, वह उम्मीद कर रहे थे कि रमजान में तनाव में कमी आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक घंटे के अंदर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। हमें खाने-पीने का सामान खरीदने तक का मौका नहीं नसीब हुआ।’’

कादिर ने कहा, ‘‘हमें भारतीय होने का फायदा मिला। हमें कई जांच चौकियों से शांतिपूर्वक निकलने दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि पोर्ट सूडान में भारतीय समुदाय ने अपने हमवतनों को बचाने के लिए न केवल अपने घरों के दरवाजे खोले, बल्कि खुले दिल से उनकी मदद भी की। एक अन्य यात्री ने कहा कि सूडान में हालात बहुत खराब हैं और भारतीय दूतावास के कर्मियों के काम की जितनी भी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अल्लाह से बस यही दुआ की थी कि वहां फंसे हमारे सभी भाई-बहन और दूतावास कर्मी सही-सलामत स्वदेश पहुंच जाएं।’’ कई लोग अब भी अपने परिचितों के सूडान से मुंबई पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कल्याण निवासी अनिता पांडे भी इनमें से एक हैं। उनके पति पिछले एक साल से खार्तूम में काम कर रहे हैं।

पांडे ने कहा, ‘‘मेरे पति के मित्र ने मुझे बताया कि उन्हें बचा लिया गया है और वह सुरक्षित हैं। मुझे नहीं पता कि अभी वह कहां हैं। हम उनके मुंबई आने का इंतजार कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement