facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Share Market Today: बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty 30 अंक नीचे; आज खुलेंगे 2 बड़े IPO, इन शेयरों पर नजरEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजय

जाम्बिया में भूगर्भीय मैपिंग और खनिज अन्वेषण की योजना बना रहा भारत

Advertisement

यह प्रगति ऐसे समय में हुई है, जब खान मंत्रालय ने भारत की आर्थिक वृद्धि में भूमिका निभाने वाले खनिजों के स्रोत की संभावना तलाशने का फैसला किया है।

Last Updated- July 07, 2024 | 9:38 PM IST
rare earth minerals

भारत इस समय रत्नों, तांबा, जस्ता, निकल, सोना और कोबाल्ट जैसे संसाधनों से भरपूर अफ्रीकी देश जाम्बिया में भूगर्भीय मैपिंग और खनिज अन्वेषण के लिए समझौते को अंतिम रूप देने की योजना बना रहा है। इस पहल का मकसद इन संसाधनों तक पहुंच बढ़ाना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

पिछले महीने खान मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने जाम्बिया के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर बातचीत की पहल की। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हमने जाम्बिया की सरकार के साथ भूगर्भीय मैपिंग और खनिज अन्वेषण में सहयोग को लेकर चर्चा की। हमें भरोसा है कि जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।’

जाम्बिया में भूगर्भीय मैपिंग और खनिज अन्वेषण के माध्यम से भारत वहां के संसाधनों की बेहतर समझ हासिल करना, महत्त्वपूर्ण खनिजों तक सुरक्षित पहुंच बनाना, आपूर्ति श्रृंखला में विविधता लाना, घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना चाहता है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड की ओर से मांगी गई जानकारी के जवाब में खान मंत्रालय ने बताया कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक वाजपेयी के नेतृत्व में भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे संयुक्त कार्यसमूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 10 जून से 11 जून तक जाम्बिया का दौरा किया और जाम्बिया में महत्त्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण और खनन को लेकर आगे की बातचीत की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘जाम्बिया में लीथियम, कोबाल्ट, तांबा आदि जैसे महत्त्वपूर्ण खनिज की व्यापक क्षमता है। ये खनिज भारत के रणनीतिक हितों और आर्थिक वृद्धि के हिसाब से बहुत अहम हैं। इस बैठक के दौरान भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने जाम्बिया को भूगर्भीय और ढांचागत मैपिंग के साथ प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में सहयोग देने की पेशकश की है, जैसा कि जाम्बिया की सरकार ने मांग की थी।’

यह प्रगति ऐसे समय में हुई है, जब खान मंत्रालय ने भारत की आर्थिक वृद्धि में भूमिका निभाने वाले खनिजों के स्रोत की संभावना तलाशने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement