facebookmetapixel
Advertisement
स्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ीरेलवे के 5 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹10,021 करोड़ होंगे खर्च; 540 किलोमीटर बढ़ेगा नेटवर्कअपना काम शुरू करने के लिए ₹25 करोड़ तक लोन! यह स्कीम महिलाओं के लिए मददगार, कैसे उठा सकते लाभ?निवेश मांग घटने से प्लेटिनम मार्केट में सरप्लस की उम्मीद, ज्वेलरी मांग में 32 फीसदी की गिरावटe₹ और UPI में क्या फर्क? पैसा कहां रहता है, किसे मिलता है ब्याज और कैसे होता है भुगतान, जानिए सबकुछम्युचुअल फंड में क्या ‘चॉइस ओवरलोड’ बनी चुनौती? सर्वे में सामने आई अहम जानकारीअस्पताल में भर्ती नहीं हुए तो क्या मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर दिया साफब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, तीन महीने बाद फिर उछला कच्चा तेल; आगे 115 डॉलर तक जाने का अनुमानOYO IPO पर आया अपडेट! इसी वित्त वर्ष में आएगा पब्लिक इश्यू? CEO रितेश अग्रवाल ने बताया प्लान

भारत, EFTA रविवार को करेंगे मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

Advertisement

भारत और ईएफटीए आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2008 से आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

Last Updated- March 09, 2024 | 2:04 PM IST
EFTA- ईएफटीए

भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ‘ईएफटीए’ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में परस्पर व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस समझौते को सात मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई।

भारत और ईएफटीए आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी, 2008 से आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

समझौते में 14 अध्याय हैं। इनमें माल में व्यापार, उत्पत्ति के नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), सेवाओं में व्यापार, निवेश प्रोत्साहन और सहयोग, सरकारी खरीद, व्यापार में तकनीकी बाधाएं और व्यापार सुविधा शामिल हैं। ईएफटीए के कनाडा, चिली, चीन, मैक्सिको और कोरिया सहित 40 भागीदार देशों के साथ 29 एफटीए हैं।

मुक्त व्यापार समझौते के तहत, दो व्यापारिक साझेदार सेवाओं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को आसान बनाने के अलावा, उनके बीच व्यापार की जाने वाली वस्तुओं की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को काफी कम या समाप्त कर देते हैं।

ईएफटीए देश यूरोपीय संघ (ईयू) का हिस्सा नहीं हैं। यह मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने और तेज करने के लिए एक अंतर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना उन देशों के लिए एक विकल्प के रूप में की गई थी जो यूरोपीय समुदाय में शामिल नहीं होना चाहते थे। ईएफटीए देशों को भारत का निर्यात 2021-22 में 1.74 अरब डॉलर के मुकाबले 2022-23 के दौरान 1.92 अरब डॉलर रहा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल आयात 16.74 अरब डॉलर था, जबकि 2021-22 में यह 25.5 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement