facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

Pakistan की नई सरकार के ‘‘गहरी संरचनात्मक समस्याओं’’ को गंभीरता से लेने की उम्मीद: IMF चीफ

Advertisement

IMF द्वारा अपने विश्व आर्थिक ‘आउटलुक’ में चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर दो प्रतिशत करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया।

Last Updated- February 02, 2024 | 6:41 PM IST
Pakistan की नई सरकार के ‘‘गहरी संरचनात्मक समस्याओं’’ को गंभीरता से लेने की उम्मीद: IMF चीफ,Expect Pak's new govt to take deep structural problems seriously: IMF MD

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान की नई सरकार देश की ‘‘बेहद गहरी संरचनात्मक समस्याओं’’ को गंभीरता से हल करेगी और नकदी संकट से जूझ रहे देश को उसकी क्षमताओं तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा अपने विश्व आर्थिक ‘आउटलुक’ में चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर दो प्रतिशत करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया। अक्टूबर में पाकिस्तान का वृद्धि अनुमान 2.5 प्रतिशत था। आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में एक कार्यवाहक सरकार नकदी संकट से जूझ रहे देश की बागडोर संभाले है।

जॉर्जीवा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम ऐसी सरकार से उम्मीद करते हैं जो पाकिस्तान की बहुत गहरी संरचनात्मक समस्याओं को गंभीरता से हल करेगी।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम इस कार्यवाहक सरकार के साथ समस्या देखते हैं। हालांकि उन्होंने सही दिशा में आगे बढ़ने का अच्छा काम किया है, लेकिन निश्चित तौर पर पाकिस्तान की समस्याएं हल नहीं हुई हैं। इसलिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन देशों के बारे में बात की जहां GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के मुकाबले बहुत कम कर हैं। पाकिस्तान उनमें से एक है। अमीर लोगों को समाज के प्रति अपना कर्तव्य नहीं निभाने देने से पाकिस्तान में समृद्धि नहीं आएगी।’’

जॉर्जीवा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम एक ऐसी सरकार देखना चाहेंगे जो पाकिस्तान को अपनी क्षमताओं तक पहुंचने के लिए जो भी आवश्यक है वह करने को तैयार हो। जैसा कि आप जानते हैं, यह एक ऐसा देश है जो आर्थिक दृष्टि से बहुत बेहतर कर सकता है। हम उस आकांक्षा को सरकारी नीति में तब्दील होते नहीं देख रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 6:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement