facebookmetapixel
Advertisement
रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक टूटा, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार! कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चातेल 96 डॉलर के करीब, अमेरिका ईरान तनाव से बढ़ी सप्लाई की चिंता, ब्रेंट और WTI दोनों में तेजी

अदाणी समूह के साथ हाइफा पोर्ट समझौता ‘बड़ा माइलस्टोन’ : इजराइली पीएम नेतन्याहू

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 9:07 PM IST
Israel PM Benjamin Netanyahu

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अदाणी समूह के साथ हाइफा बंदरगाह समझौते को एक ‘‘बड़ा माइलस्टोन’’ करार दिया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संपर्क में कई तरह से सुधार होगा।

हाइफा बंदरगाह शिपिंग कंटेनर के मामले में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा पोत और पर्यटक क्रूज शिप के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है।

नेतन्याहू ने अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के साथ ‘पोर्ट बुक’ पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है… 100 से अधिक साल पहले और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, बहादुर भारतीय सैनिकों ने हाइफा शहर को मुक्त कराने में मदद की थी और आज बहुत मजबूत भारतीय निवेशक हाइफा बंदरगाह को आजादी दिलाने में मदद कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अपने ‘‘अच्छे दोस्त’’ एवं भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ ‘‘दोनों देशों के बीच परिवहन लाइन, हवाई मार्गों और समुद्री मार्गों समेत कई माध्यमों से संपर्क बढ़ाने के बारे में चर्चा की … और यह आज हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आज जो हो रहा है, उसका ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि ‘‘हम जो देख रहे हैं, वह शांति को बढ़ावा देता है।’’

नेतन्याहू ने कहा कि यह क्षेत्र बड़ी संख्या में सामानों के लिए एक प्रवेश बिंदु और निकास बिंदु बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, सीधे बोलूं, तो यह बहुत अच्छा निवेश है।’’

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और इजराइल के गादोत समूह के संघ ने इजराइल में हाइफा बंदरगाह के 1.18 अरब डॉलर में निजीकरण के लिए पिछले वर्ष जुलाई में बोली जाती थी।

खरीद की प्रक्रिया इस वर्ष 11 जनवरी को पूरी की गई, जिसके बाद से बंदरगाह के अद्यतन का कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। इस साझेदारी में भारतीय भागीदार अदाणी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और स्थानीय साझेदार का हिस्सा 30 फीसदी है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement