facebookmetapixel
Q3 Preview: घरेलू बिक्री बढ़ी, दवा कंपनियों की Q3 आमदनी में 8-11% तक उछालUPI को ग्लोबल बनाने की जरूरत, छोटे मर्चेंट्स के लिए सेटलमेंट को सही करने की जरूरत: Pay10 के फाउंडरवर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा है AI का इस्तेमाल, लेकिन ट्रेनिंग में पीछे छूट रही हैं कंपनियां: रिपोर्टMauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावटनेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्दत्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़

Germany Church Attack: ‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल’ में गोलीबारी; हमलावर सहित आठ लोगों की मौत, कई घायल

Last Updated- March 10, 2023 | 3:55 PM IST

उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में ‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल’ (Jehovah’s Witnesses Kingdom hall) में हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर मृतक संख्या की जानकारी दी। हालांकि गुरुवार शाम जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर में हुई गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने गोलीबारी को ‘‘हिंसा का भयावह कृत्य’’ करार दिया। पुलिस ने रात में कहा था कि उन्हें लगता है कि हमलावर केवल एक था, जो इमारत में मृत मिला।

जांचकर्ताओं ने रातभर इमारत में से सबूत एकत्रित किए। हल्की बर्फबारी के बीच शुक्रवार सुबह कई जांचकर्ताओं को इमारत के बाहर देखा गया।

हैम्बर्ग पुलिस ने शुक्रवार को सुबह ट्वीट किया कि उनका मानना है कि गोलीबारी में एक ही हमलावर शामिल था और इसलिए धीरे-धीरे इलाके से बल को वापस बुलाया जा रहा है।

अमेरिका स्थित ‘यहोवा विटनेस’ के प्रवक्ता डेविड सेमोनियन ने ‘ईमेल’ पर भेजे एक बयान में शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में उसके सदस्य इस दर्दनाक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।

सेमोनियन ने कहा, ‘‘ हमे पता है कि अधिकारी अब भी मामले की जांच कर रहे हैं। हम पुलिस और आपात सेवाओं द्वारा मुहैया कराई गई मदद की सराहना करते हैं।’’

पुलिस के प्रवक्ता होल्गर वेरेन ने बताया कि पुलिस को स्थानीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि भूतल पर कई लोग थे, जिन्हें गोलियां लगी थीं।

पुलिस कर्मियों ने ऊपर की मंजिल से गोली की आवाज सुनी, जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे गोली लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि वह हमलावर हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से कोई गोलीबारी नहीं की।

‘यहोवा विटनेस’ एक अंतरराष्ट्रीय गिरजाघर का हिस्सा है। अमेरिका में 19वीं शताब्दी में इसकी स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क के वार्विक में है। यह दुनियाभर में अपने 87 लाख अनुयायी होने का दावा करता है, जिनमें से करीब 1,70,000 जर्मनी में हैं।

First Published - March 10, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट