facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

G20: दुल्हन की तरह सजेगी राजधानी, 20 लाख फूलों के पौधों से लगेंगे दिल्ली की सुंदरता में चार चांद

Last Updated- April 07, 2023 | 6:18 PM IST
G20 in India

दिल्ली सरकार ने सितंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 20 लाख फूलों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इनमें से 12 लाख पौधे वन एवं वन्यजीव विभाग और बाकी अन्य एजेंसियां लगाएंगी।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जकरंदा और पलाश जैसी फूलों की प्रजातियों को बड़ी संख्या में लगाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि 10 लाख से अधिक आकर्षक गमले वाले पौधे भी राष्ट्रीय राजधानी की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे क्योंकि यह G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है।

दिल्ली विकास विभाग, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम सहित केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों की बागवानी शाखाओं को सार्वजनिक स्थानों, गोल चक्करों, प्रमुख चौराहों, विभिन्न फ्लाई ओवर को विदेशी फूलों वाले पौधों से साथ शहर को सजाने के लिए कहा गया है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मध्य दिल्ली (सेंट्रल दिल्ली), इंडिया गेट क्षेत्र और दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल प्रगति मैदान के बीच के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत ने एक दिसंबर 2022 को एक वर्ष के लिए जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

First Published - April 7, 2023 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट