facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

France Knife Attack: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला, सीरिया का अवैध शरणार्थी था हमलावर

Last Updated- June 08, 2023 | 7:36 PM IST

फ्रांस में आल्प्स क्षेत्र के एक शहर में गुरुवार को एक हमलावर ने कई बच्चों और एक वयस्क व्यक्ति पर चाकू से हमला किया, जिसमें कुछ को जानलेवा चोटें आई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘‘बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति मौत से जूझ रहे हैं।’’ उन्होंने अल्पाइन शहर एनेंसी में हुए हमले को ‘पूरी तरह से कायराना हमला’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र स्तब्ध है।’’

गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। नेशनल पुलिस ने बताया कि हमलावर की उम्र 30 से 39 वर्ष के बीच है।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि हमले में घायल हुए चार बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। नेशनल पुलिस ने बताया कि इन घायल बच्चों में दो की उम्र करीब तीन साल है, उन्हें जानलेवा चोटें आई हैं। एक वयस्क व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि एक और वयस्क व्यक्ति घायल हुआ है और एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने उसके बारे में कोई और विवरण नहीं दिया और वयस्क घायलों की संख्या में विसंगति को भी अभी स्पष्ट नहीं किया।

स्थानीय सांसद एंटनी आरमंड ने कहा कि बच्चों पर एक पार्क के मैदान में हमला किया गया। पेरिस में नेशनल एसेंबली भवन में बीएफएमटीवी से बातचीतम में उन्होंने कहा कि पीड़ितों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं और उन पर क्रूरता से हमला किया गया। हमला एक प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। पेरिस में, सांसदों ने संसद की कार्यवाही रोककर एक मिनट का मौन रखा।

सदन के अध्यक्ष येल ब्राउन पिवेत ने कहा, ‘‘कुछ छोटे बच्चों की हालत नाजुक है और मैं आपसे उनके परिवार के लिए एक मिनट का मौन रखने का अनुरोध करता हूं।’’

First Published - June 8, 2023 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट