facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

भारतीय आईटी कंपनियों पर अल्पावधि दबाव के आसार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:28 PM IST

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने स्थानीय नियुक्तियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप प्रशासन की एक अन्य कोशिश के तहत गैर-प्रवासी वीजा आवेदकों के लिए ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ शुल्क बढ़ा दिया है। उद्योग विश्लेषकों के अनुसार, कंपनियों द्वारा अपनी स्थानीय नियुक्तियों में इजाफा किए जाने के बावजूद इस कदम से भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अल्पावधि लागत प्रभावित हो सकती है।
एच2बी और आर1 आवेदकों को छोड़कर सभी आवेदनों के लिए ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ के लिए शुल्क करीब 75 प्रतिशत तक बढ़ाकर 1,440 डॉलर से 2,500 डॉलर कर दिया गया है। एच2बी और आर1 आवेदनों के लिए शुल्क बढ़ाकर 1,500 डॉलर किया गया है। ‘प्रीमियम प्रोसेसिंग’ वह शुल्क है जो विदेशी नियोक्ताओं द्वारा अपने आवेदनों को कम समय में सफल बनाने के लिए चुकाया जाता है, वरना संघीय एजेंसी द्वारा इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। यह भारतीय रेलवे में तत्काल व्यवस्था के समान है।
हालांकि ताजा आय सत्र के दौरान, प्रमुख आईटी कंपनियों का कहना है कि वे वीजा मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि ज्यादातर अमेरिकी कर्मी अब वीजा पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं। अमेरिका में नए आब्रजन संबंधित घटनाक्रम के संबंध में ग्राहकों द्वारा लोकेशन-मुक्त सिक्योर्ड बॉर्डरलेस वर्कस्पेसेज (एसबीडब्ल्यूएस) डिलिवरी मॉडल और अमेरिका में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की स्थानीय नियुक्ति प्रक्रिया से उसे उसे वीजा जोखिमों में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 18, 2020 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement