अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’: IMF

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2023 | 11:42 AM IST

श्रीलंका की दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था में ‘सुधार के शुरुआती संकेत’ दिखाई दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के उप प्रबंध निदेशक केंजी ओकामुरा ने गुरुवार को देश की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंत में यह बात कही। उन्होंने साथ ही श्रीलंका के अधिकारियों और आम लोगों से कहा कि सुधार की इस रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण नीतिगत कार्रवाइयों के कारण श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। लेकिन, आर्थिक सुधार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अधिकारियों और श्रीलंकाई लोगों, दोनों को मजबूती के साथ सुधार की गति को बरकरार रखने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं के साथ लगातार खुला संवाद ऋण स्थिरता को बहाल करने के लिए पुनर्गठन समझौतों तक पहुंचने में मदद करेगा।

First Published : June 2, 2023 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)