facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

डायचे बैंक को पांच साल में पहली बार घाटा

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:41 AM IST

जर्मनी के सबसे बड़े बैंक डायचे को 2008 की पहली तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है।


संपत्ति समर्थित प्रतिभूतियों और लेवरेज्ड ऋण के एवज में 2.7 अरब यूरो (4.2 अरब डॉलर) बट्टे खाते में चले जाने की वजह से बैंक को पिछले पांच सालों में पहली बार नुकसान हुआ है। फ्रैंकफर्ट के इस बैंक को पहली तिमाही में 13.1 करोड़ यूरो का कुल घाटा हुआ है जबकि पिछले वर्ष बैंक की आय 2.12 अरब यूरो रही थी।


कंपनी के परिणाम जारी करने के बाद निवेशकों में भी खासी निराशा देखी गई और फ्रैंकफर्ट शेयर बाजार में कारोबार के दौरान डायचे बैंक के शेयर 1.6 फीसदी गिरे।बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ एकरमैन ने कहा कि अमेरिकी हाउसिंग संकट के बावजूद उन्होंने कारोबार पर नजर बनाए रखी थी और इसीका नतीजा है कि जो परिणाम और बुरे हो सकते थे वे अपेक्षाकृत कम नुकसान वाले रहे हैं।


एकरमैन ने कहा कि बाजार के स्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं और यह उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्लेषक ज्योरजेन मेयर का कहना है कि अगर प्रतिस्पर्द्धी बैंकों के नतीजों पर नजर डाली जाए तो कहा जा सकता है कि डायचे का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। सबसे बड़े स्विस बैंक यूबीएस एजी को जुलाई के बाद से अब तक बट्टे खाते में 36.7 अरब डॉलर डालने पड़े हैं, जबकि क्रेडिट सुइस को पिछले हफ्ते 5.3 अरब फ्रांक के राइट डाउन की वजह से नुकसान उठाना पड़ा था।


विश्लेषकों का अनुमान था कि डायचे को इससे भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। विश्लेषकों ने 17.4 अरब यूरो का नुकसान होने की उम्मीद जताई थी।बैंक को इस तिमाही में 25.4 करोड़ यूरो का कर पूर्व घाटा हुआ है। इस तिमाही में बैंक ने विभिन्न कंपनियों में अपने शेयर बेचकर 85.4 करोड़ यूरो की कमाई की है। बैंक ने इस दौरान बैंकों को 11.3 करोड़ यूरो का टैक्स भी भरा है।


गौरतलब है कि अमेरिकी सब प्राइम संकट की वजह से बैंकों को अब तक 312 अरब डॉलर बट्टे खाते में डालने पड़े हैं। इस खराब दौर से निपटने के लिए ही यूबीएस, सिटीग्रुप और मेरिल लिंच कॉरपोरेशन ने निवेशकों से 217 अरब डॉलर उगाहे हैं। डायचे बैंक ने पिछले महीने अनुमान जताया था कि इस वर्ष उसका कर पूर्व मुनाफा 8.4 अरब यूरो रह सकता है।


वहीं विश्लेषकों की राय में कंपनी को कर पूर्व 5.94 अरब यूरो का मुनाफा हो सकता है। बैंक की निवेश इकाई को इस तिमाही में कर पूर्व 1.6 अरब यूरो का घाटा हुआ है। अंशु जैन और माइकल कोर्स की इस इकाई को पिछले वर्ष 2.2 अरब यूरो का मुनाफा हुआ था।


कंपनी की ब्याज रहित लागत 25 फीसदी घटकर 4.8 अरब यूरो पर पहुंच गया है। एकरमैन ने कहा, ‘हमनें काफी हद तक लागत को कम करने की कोशिश की है और साथ ही निवेश पर भी नजर रखते रहे हैं।’ डायचे बैंक कमोडिटीज, हेज फंड सेवा जैसे तेजी से उभरते बाजार में निवेश को बढ़ाने में जुटी हुई है।

Advertisement
First Published - April 29, 2008 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement