facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

यूनान के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का निधन

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 8:38 AM IST
Greece ex-king Constantine II

यूनान के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का एथेंस के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके चिकित्सकों ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। कॉन्स्टेंटाइन 82 वर्ष के थे। एथेंस के निजी अस्पताल हेगिया के कर्मचारियों ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कॉन्स्टेंटाइन के निधन की पुष्टि की और बताया कि गहन देखभाल इकाई में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

आधिकारिक घोषणा न किए जाने के कारण उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। वर्ष 1964 में 23 साल की उम्र में कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय के तौर पर उन्होंने सिंहासन ग्रहण किया था। नौकायन में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह पहले ही बहुत लोकप्रिय थे और राजा बनने के बाद उनकी शोहरत में इजाफा हुआ।

हालांकि 1967 में सैन्य तख्तापलट के बाद कॉन्स्टेंटाइन ने सैन्य शासकों से लोहा लिया और उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ा। तानाशाही ने 1973 में राजशाही को समाप्त कर दिया और 1974 में लोकतंत्र बहाल होने के बाद हुए जनमत संग्रह ने कॉन्स्टेंटाइन के फिर से शासन करने की हर उम्मीद को तोड़ दिया। इसके बाद के दशकों में उनकी यूनान यात्राओं में बेहद कमी आई और हर बार उनकी यात्रा के दौरान राजनीतिक तूफान ही खड़ा हुआ। जीवन के आखिरी कुछ वर्षों में वह अपने गृह देश में बसने में कामयाब हुए।

कॉन्स्टेंटाइन का जन्म दो जून 1940 को एथेंस में हुआ था। उनके पिता प्रिंस पॉल और मां हनोवर की राजकुमारी फेडेरिका थीं। वर्ष 1922-1935 के बीच 12 साल के ‘रिपब्लिकन इंटरल्यूड’ के अलावा 1863 से ग्रीस में शासन करने वाला शाही परिवार डेनमार्क के स्लेसविग-होल्स्टीन-सोंडरबर्ग-ग्लुक्सबर्ग शाखा के प्रिंस क्रिश्चियन, बाद में डेनमार्क के ईसाई नौवें का वंशज है।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 8:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement