अंतरराष्ट्रीय

मार्च में चीन का निर्यात अप्रत्याशित रूप से 14.8 फीसदी बढ़कर 315.6 अरब डॉलर पर

Published by
भाषा
Last Updated- April 13, 2023 | 1:12 PM IST

यूरोपीय और अमेरिकी मांग में गिरावट के बावजूद मार्च में चीन का निर्यात अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक साल पहले की तुलना में मार्च में चीन का निर्यात 14.8 प्रतिशत बढ़कर 315.6 अरब डॉलर हो गया।

जनवरी और फरवरी में चीन का निर्यात 6.8 प्रतिशत घटा था। वहीं चीन का आयात मार्च में 1.4 प्रतिशत घटकर 227.4 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले दो माह में चीन का आयात 10.2 प्रतिशत घटा था।

चीन का राजनीतिक रूप से संवेदनशील वैश्विक व्यापार अधिशेष माह के दौरान एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 82 प्रतिशत बढ़कर 88.2 अरब डॉलर हो गया। फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से अमेरिका और 27 देशों के यूरोपीय संघ को चीन का निर्यात घटा है।

हालांकि, कनाडा, इंडोनेशिया, रूस और अन्य बाजारों को निर्यात में दो अंकीय वृद्धि से इसकी भरपाई हो गई।

First Published : April 13, 2023 | 1:12 PM IST