facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

चीन ने 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने के लक्ष्य के साथ अंतरिक्ष यात्रियों का दल भेजा

चीन ने अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शेनझोउ-18 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने का लक्ष्य

Last Updated- April 25, 2024 | 11:05 PM IST
China

चीन ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-18’ के जरिये तीन सदस्यीय दल भेजा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है।

‘शेनझोउ-18’ अंतरिक्ष यान उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से ‘लॉन्ग मार्च 2-एफ’ रॉकेट के माध्यम से स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 59 मिनट पर रवाना हुआ। अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-18’ के जरिये भेजे गये तीन अंतरिक्ष यात्रियों में ये गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) शामिल हैं। उड़ान भरने के लगभग साढ़े छह घंटे बाद उनके अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी या सीएमएसए ने बृहस्पतिवार को ‘शेनझोउ-18’ के चालक दल के लिए एक समारोह आयोजित किया था। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया था।

First Published - April 25, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट