facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

भारत की यात्रा पर कनाडा की चेतावनी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:16 PM IST

कनाडा ने भारत यात्रा से जुड़ी चेतावनी जारी की है और अपने नागरिकों से स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। कनाडा सरकार ने बुधवार को एक चेतावनी जारी कर कहा, ‘गर्मी से पूरा भारत प्रभावित है। गर्मी के चलते कई जगह जंगल में आग लगने, बिजली कटने और खेती में नुकसान की घटनाएं देखी जा रही है। जंगल में आग लगने से भी परिवहन पर असर पड़ सकता है और इससे ट्रेन की सेवाएं बाधित होंगी और राजमार्ग बंद हो सकते हैं।’
उसने अपने नागरिकों को खूब पानी पीने और बाहर की गतिविधियों को फिलहाल टालने की सलाह दी है खासतौर पर उन क्षेत्रों में जो जंगल में आग लगने से प्रभावित होते हैं और उन्हें तुरंत नोटिस मिलने पर अपनी यात्रा योजना में बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा है जिसमें यात्रा की अवधि कम करने से लेकर यात्रा रद्द करने तक की बात शामिल है।
हालांकि इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स को इस चेतावनी से पर्यटकों के आगमन पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आईएटीओ के अध्यक्ष राजीव मेहरा का कहना है, ‘भारत सरकार फिलहाल कनाडा के नागरिकों को ई-वीजा नहीं जारी कर रही है जिसकी वजह से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या सीमित हो गई है।’
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत को 122 सालों में अप्रैल में सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और अधिकतम औसत तापमान 35.9 और 37.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को मई में सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव करना पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 6, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement