facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

रूस के वैगनर समूह को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्व में वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का आह्वान किया था।

Last Updated- September 06, 2023 | 6:30 PM IST
Britain will declare Russia's Wagner Group a banned terrorist organization

ब्रिटेन सरकार बुधवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में एक प्रस्ताव पेश करेगी जिसके जरिए रूस के वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित कर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से ब्रिटेन में वैगनर समूह का सदस्य बनना या उसका समर्थन करना अवैध होगा। देश में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद हो सकती है।

वैगनर की संपत्ति को भी आतंकवादी संपत्ति माना जाएगा

गृह कार्यालय के मसौदा आदेश के तहत वैगनर की संपत्ति को भी आतंकवादी संपत्ति के रूप में चिह्नित किया जा सकता है और जब्त किया जा सकता है। ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वैगनर समूह ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अहम भूमिका निभाई है और उसके लड़ाके सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में भी युद्ध में शामिल रहे हैं। भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, ‘‘वैगनर समूह लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका में इसकी गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वे (वैगनर समूह के लड़ाके) सीधे तौर पर आतंकवादी हैं और प्रतिबंध संबंधी यह प्रस्ताव ब्रिटिश कानून में इसे स्पष्ट करता है।’’

ब्रेवरमैन के मुताबिक, प्रतिबंध ब्रिटिश प्राधिकारियों को समूह की संपत्ति जब्त करने का अधिकार देगा। हालांकि, यह शक्ति मुख्यतः सांकेतिक है, क्योंकि ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप के सक्रिय होने की कोई सूचना नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पूर्व में वैगनर समूह को आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करने का आह्वान किया था।

Also read: राष्ट्रपति पुतिन को चुनौती देने वाले वैगनर प्रमुख प्रिगेझिन की हुई विमान दुर्घटना में मौत, रूसी जांच एजेंसी ने किया कन्फर्म

वैगनर समूह ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत का किया था ऐलान

वैगनर समूह ने जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था। लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को समूह के प्रमुख प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में कथित तौर पर मौत हो गई थी। विमान हादसे को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए थे।

ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने कहा कि प्रतिबंध आदेश पर निर्णय लेते समय उसने संगठन की गतिविधियों की प्रकृति के साथ-साथ विदेशों में ब्रिटिश नागरिकों के लिए उत्पन्न खतरे पर भी विचार किया। इस आदेश से वैगनर समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) और अलकायदा जैसे अन्य प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल हो जाएगा।

Advertisement
First Published - September 6, 2023 | 6:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement