facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

श्रीलंका में अदाणी ग्रुप की पवन ऊर्जा परियोजना दिसंबर 2024 तक तैयार होगी

Advertisement

इससे पहले परियोजना की समीक्षा बैठक फरवरी में हुई थी।

Last Updated- June 13, 2023 | 3:02 PM IST
Adani Group

भारत के अदाणी ग्रुप की श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना अगले दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। पड़ोसी देश के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने यह जानकारी दी।

विजेसेकरा ने परियोजना की प्रगति के बारे में सोमवार को ट्वीट किया, ‘मन्नार और पूनेरीन में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के MD और CEO अनिल सरदाना और परियोजना प्रबंधन टीम के साथ चर्चा की।’

उन्होंने यहां अदाणी समूह के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘हमने परियोजना को दिसंबर 2024 तक पूरा करने के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।’ इससे पहले परियोजना की समीक्षा बैठक फरवरी में हुई थी। पिछले साल अगस्त में अदाणी समूह को इन परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement