भारत

World Health Day 2023: प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Published by
भाषा
Last Updated- April 07, 2023 | 10:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने तथा लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा आयोजित की थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना की याद में प्रति वर्ष यह दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हम उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो हमारे ग्रह को स्वस्थ बनाने के लिए काम करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगी।’’

First Published : April 7, 2023 | 10:44 AM IST