facebookmetapixel
Advertisement
Mirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदो

Weather Update Today: ठंड का प्रकोप जारी, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा है आज का मौसम

Advertisement

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन अधिकतम पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।

Last Updated- January 17, 2024 | 10:49 AM IST
Weather: Cold winter in Delhi

उत्तर भारत में बुधवार को गंगा के मैदानी इलाकों में तड़के कोहरा कुछ कम रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और दिल्ली में कोहरा कम हुआ है लेकिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन अधिकतम पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। पटियाला, अंबाला और बरेली में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता स्तर 25 मीटर रहा जबकि हिसार, चुरु तथा बहराइच में यह 50 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान लखनऊ और पूर्णिया में दृश्यता स्तर 200 मीटर रहा।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता का स्तर केवल 200 मीटर दर्ज किया गया। देश के उत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।

दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा था कि सभी हितधारक कोहरे से संबंधित बाधाओं को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर बहुत कम हो जाने के बीच लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी ने बताया कि अगले पांच दिन तक उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार, ‘‘देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में पांच दिनों तक शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति जारी रहने की आशंका है।’’

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement