facebookmetapixel
Advertisement
डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेज

ECI ने राहुल गांधी के मतदाता सूची धांधली आरोपों को किया खारिज, विपक्ष पर भ्रामक दावे फैलाने का लगाया इल्जाम

Advertisement

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के मतदाता सूची धांधली आरोपों को खारिज किया और बिहार चुनावों के लिए पारदर्शी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में वेरिफाइड वोटर लिस्ट जारी करने की पुष्टि की।

Last Updated- August 17, 2025 | 4:05 PM IST
Gyanesh Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विपक्ष के मतदाता सूची में धांधली के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग किसी भी राजनीतिक दल के साथ भेदभाव नहीं कर सकता। उन्होंने साफ किया कि मतदाता सूची में सिर्फ वही लोग शामिल हैं, जिनका नाम पहले से दर्ज है और वही लोग वोट डालकर अपने उम्मीदवार को चुनते हैं। आयोग का यह बयान उस विषय पर आया है जब विपक्षी नेता राहुल गांधी ने हाल ही में बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 2024 के चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोटों की चोरी का आरोप लगाया था। राहुल का दावा था कि इस वजह से कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ दिन पहले कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी इजाजत के मीडिया में दिखाई गईं और उनके खिलाफ आरोप लगाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग को किसी मतदाता, चाहे वह मां, बहू या बेटी हो, का CCTV फुटेज शेयर करना चाहिए? उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची में दर्ज लोग ही वोट डालते हैं। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से उनके “गलत” आरोपों के लिए या तो स्पष्टीकरण देने या देश से माफी मांगने को कहा है।

Also Read: बिहार में SIR मतदाता अनुकूल, दस्तावेजों की संख्या बढ़ाई गई

बिहार में मतदाता सूची की विशेष जांच

ज्ञानेश कुमार ने बिहार में होने वाले चुनावों के लिए मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम से कम 1,60,000 बूथ लेवल एजेंट्स ने ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की है। इस सूची को हर बूथ पर सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स ने हस्ताक्षर करके वेरीफाई किया है। मतदाताओं ने अब तक 28,370 दावे और आपत्तियां दर्ज की हैं। 

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सभी मतदाता, राजनीतिक दल और बूथ लेवल अधिकारी पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं। सभी डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन किया जा रहा है और वीडियो टेस्टिमोनियल भी लिए जा रहे हैं। कुमार ने चिंता जताई कि ये वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स और राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों के बयान या तो उनके राज्य या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक नहीं पहुंच रहे या फिर जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement