facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवाल

योगी सरकार ने दी डिफेंस कॉरिडोर के लिए 45.18 करोड़ रुपये को मंजूरी

Advertisement

यूपी डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना लखनऊ नोड के 80 हेक्टेयर भूमि पर ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट स्थापित की जा रही है।

Last Updated- January 19, 2024 | 7:34 PM IST
National Voters' Day 2024: मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी- CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार डिफेंस कॉरिडोर लखनऊ नोड के लिए राजधानी में 35.67 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करेगी। शुक्रवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नन्दी ने भूमि अधिग्रहण के लिए 45.18 करोड़ के धनराशि की स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को तीव्र गति प्रदान करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना को भी विस्तारित किया जा रहा है। जिसके तहत यूपी डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना लखनऊ नोड में 35.67 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने के लिए 45.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गई है। जिसके जरिये भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना लखनऊ नोड के 80 हेक्टेयर भूमि पर ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट स्थापित की जा रही है। जिसका काम तेजी से चल रहा है। वहीं 20 हेक्टेयर भूमि पर एयरोस्पेस एवं चंद्रयान आदि का पार्ट बनाने वाली कम्पनी एरोनॉय को स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

इसके अलावा तीन अन्य कंपनियों को लखनऊ नोड में भूमि उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं कई कम्पनियों के लिए भूमि की आवश्यकता को देखते हुए भूमि अर्जन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लखनऊ नोड के लिए सरोजनी नगर तहसील के ग्राम भटगांव की कुल 152.3670 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक विकास क्षेत्र घोषित करते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सम्मिलित किया गया है।

जिसमें से करीब 100 हेक्टेयर भूमि को पहले ही अधिग्रहीत किया जा चुका है। वहीं ग्राम भटगांव की 35.6677 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। जिसके लिए 45.18 करोड़ रूपए की मांग की गई थी। जिसे शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने स्वीकृति प्रदान की। जिसके बाद अब जल्द ही भटगांव की 35.6677 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

डिफेंस कॉरिडोर के तहत अलीगढ़ और झांसी में कई रखा निर्माता कंपनियों को जमीन दी जा चुकी है। झांसी, कानपुर व अलीगढ़ नोड में बड़े पैमाने पर छोटी व मध्यम इकाइयों की भी स्थापना की जा रही है।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement