facebookmetapixel
ग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजनाQ3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंडउत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने शीतलहर और घने कोहरे की दी चेतावनीUltratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेत

डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

Last Updated- December 12, 2022 | 1:34 PM IST
Dimple Yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर डिंपल यादव ने हिन्दी में शपथ ली।

उन्होंने विपक्ष के लिये निर्धारित सीट में सबसे आगे बैठीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के चरण स्पर्श भी किए। शपथ लेने जाते समय डिंपल यादव ने सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं का अभिवादन किया।

डिंपल यादव के पति एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर गत दिनों हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों के अंतर से हरा दिया था।

First Published - December 12, 2022 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट