facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवाल

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले Manoj Tiwari ने रिलीज किया ये राम भजन, देखें वीडियो

Advertisement

बीजेपी नेता और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी ने भी एक भजन रिलीज किया है- 'वो है राम' ।

Last Updated- January 18, 2024 | 12:32 PM IST
Manoj Tiwari latest Ram bhajan
Manoj Tiwari's Ram bhajan released

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का खास कार्यक्रम को होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। 22 जनवरी का लोगों को अब बेसब्री से इंतजार है। इस खास कार्यक्रम के लिए देश की जानी-मानी हस्तियां को बुलावा भेजा गया है।

इस एतिहासिक पल से पहले भगवान श्री राम के लिए हर दिन नए-नए भजन रिलीज किए जा रहा हैं। अब भगवान राम के लिए बीजेपी नेता और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी ने भी एक भजन रिलीज किया है- ‘वो है राम’ ।

बता दें कि इस भजन को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

यह भी पढ़ें: UP: योगी सरकार छह प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए शुरू करेगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय

इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार श्री राम की भक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, मनोज तिवारी का लेटेस्ट राम भजन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। ‘वो है राम’ के रिलीज होने के कुछ देर में ही इंटरनेट पर इस भजन ने लोगों के दिलों को छू लिया और अब तक इस भजन को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखें मनोज तिवारी के नए भजन को:


‘वो हैं राम’ के लिरिक्स की बात करें तो इसे संतोष कुमार ने लिखा है। वहीं, मनोज तिवारी ने इस भजन को अपनी आवाज दी है। यह पूरा भजन भी मनोज पर ही फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: पटाखे लेकर अयोध्या जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, कई घंटों तक बीच सड़क होती रही आतिशबाजी, देखें वीडियो

फिल्म इंडस्ट्री में इन सितारों को मिला निमंत्रण

22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार हेमा मालिनी, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी तमाम हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा मनोज तिवारी का नाम भी इस गेस्ट लिस्ट में शामिल है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement