facebookmetapixel
Gold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसStock Market today: सेंसेक्स–निफ्टी की मजबूत शुरुआत, टॉप गेनर्स में SBI और Tata Steelगिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजन

UP: अब उत्तर प्रदेश में स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान, होम क्रेडिट इंडिया ने पेश किया खास प्लान

होम क्रेडिट इंडिया ने प्रमुख मोबाइल फोन ब्रांड जैसे वीवो, ओप्पो, शाओमी, रियलमी आदि के साथ साझेदारी करते हुए जीरो फीसदी ब्याज दर की पेशकश की है।

Last Updated- September 04, 2023 | 8:12 PM IST
UP: Now buying a smartphone has become easy in Uttar Pradesh, Home Credit India has introduced a special plan.
Shutterstock

उत्तर प्रदेश में अब मंहगे स्मार्टफोन की खरीद आसानी से की जा सकेगी। होम क्रेडिट इंडिया ने सोमवार को खास उत्तर प्रदेश से स्मार्ट फोन खरीद की नई योजना की शुरुआत की है। इसके तहत न केवल उपभोक्ताओं को अधिक क्रेडिट लिमिट दी जाएगी बल्कि जीरो फीसदी ब्याज के साथ फोन खरीदने के लिए लंबे पुनर्भुगतान अवधि वाला ऋण मिलेगा। यह सुविधा होम क्रेडिट इंडिया की ओर से 20,000 रुपये अथवा अधिक की कीमत वाले स्मार्ट फोन की खरीद करने वाले उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

लोन पर प्रोसेसिंग फीस घटा कर 199 रुपये किया

होम क्रेडिट इंडिया ने प्रमुख मोबाइल फोन ब्रांड जैसे वीवो, ओप्पो, शाओमी, रियलमी आदि के साथ साझेदारी करते हुए जीरो फीसदी ब्याज दर की पेशकश की है। साथ ही स्मार्ट फोन के लिए ऋण पर प्रोसेसिंग फीस को भी घटा कर 199 रुपये कर दिया है।

होम क्रेडिट इंडिया के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि इस नई पेशकश की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की जा रही है जो कि होम क्रेडिट इंडिया के लिए एक प्रमुख बाजार है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश होम क्रेडिट इंडिया के लिए पीओएस व्यवसाय का अव्वल बाजार है जहां कि प्रदेश भर में 8,000 एचसीआईएन पीओएस नेटवर्क के साथ इसकी 25 फीसदी के बड़े शेयर की हिस्सेदारी है।

इस योजना से AC, TV, फ्रिज भी खरीद सकेंगे

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े शहरों व गांवों में भी EMI पर स्मार्ट फोन व अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद का चलन बढ़ रहा है। कोविड के बाद बड़ी तादाद में बड़े शहरों से लोग लौट कर अपने कस्बों व गांवों से ऑनलाइन काम कर रहे हैं और खरीददारी के लिए EMI विकल्प का प्रयोग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से शुरू की गई इस योजना में स्मार्ट फोन ही नहीं बल्कि AC, TV, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।

First Published - September 4, 2023 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट