facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो PLI पर फॉरेक्स असर: वाहन कंपनियों ने फिक्स्ड एक्सचेंज रेट की मांग उठाईट्रैक्टर से आगे बढ़कर फुल-स्केल फार्म मशीनीकरण पर महिंद्रा का बड़ा दांवEditorial: आश्चर्यजनक वृद्धि, लेकिन आगे की राह चुनौतियों भरीविदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए RBI ने खोले रास्ते, बॉन्ड बाजार में बड़ा बदलाव‘ब्रांड इंडिया’ के लिए सबसे बड़ा खतरा: भारत के जर्जर और असफल होते शहरबाजार हलचल : एक जैसा मगर अलग, अदाणी ग्रुप को फंड्स का सहारामिरे असेट CIO नीलेश सुराणा बोले: गिरावट का दौर पीछे छूटा, वैल्यूएशन के कारण दोबारा रेटिंग की गुंजाइशमिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रहीनकदी मुहैया कराने वालों के लिए हो अलग फ्रेमवर्क, लिक्विडिटी घटने का जताया डर: ब्रोकरपश्चिम एशिया संकट से होटल उद्योग की रफ्तार धीमी, लेकिन मांग में सुधार की उम्मीद बरकरार

UCC Bill: उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया

Advertisement

विधेयक पर चर्चा के आखिर में मुख्यमंत्री ने इस विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए सभी सदस्यों से इस मिलकर इसे पारित कराने का अनुरोध किया।

Last Updated- February 07, 2024 | 11:06 PM IST
Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को बहुचर्चित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया। समान नागरिक संहिता विधेयक, उत्तराखंड 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन के पटल पर रखा था जिस पर दो दिनों तक लंबी चर्चा हुई। इस विधेयक को पारित कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया।

विधेयक पर चर्चा के आखिर में मुख्यमंत्री ने इस विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए सभी सदस्यों से इस मिलकर इसे पारित कराने का अनुरोध किया। विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया गया। विधेयक के पारित होने के दौरान सदन में ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के जमकर नारे लगे।

धामी ने कहा, ‘यह विधेयक प्रधानमंत्री जी (नरेंद्र मोदी) द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है।’

उन्होंने कहा कि यूसीसी विधेयक के तहत जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement