facebookmetapixel
Advertisement
डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेज

Groundwater: जमीन के नीचे के पानी का तापमान इस सदी के अंत तक 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है

Advertisement

भूजल में सबसे ज्यादा तापमान की बढ़ोतरी मध्य रूस, उत्तरी चीन और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों और दक्षिण अमेरिका के Amazon वर्षावन में हो सकती है।

Last Updated- June 05, 2024 | 4:25 PM IST
Warmer Groundwater
(Photo: Reuters)

एक नए शोध में पाया गया है कि इस सदी के अंत तक भूजल (Groundwater) का तापमान 2-3.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे पानी की क्वालिटी और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, साथ ही इससे जुड़े ईकोसिस्टम को भी खतरा हो सकता है। “दुनिया के पहला वैश्विक भूजल तापमान मॉडल” ने भविष्यवाणी की है कि भूजल में सबसे ज्यादा तापमान वृद्धि मध्य रूस, उत्तरी चीन और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों और दक्षिण अमेरिका के Amazon वर्षावन में हो सकती है।

जर्मनी के कार्सलरुहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर अब तक ज्यादातर ध्यान मौसम की घटनाओं और पानी की उपलब्धता पर दिया जाता रहा है, लेकिन यह भी विचार करने की जरूरत है कि जलवायु परिवर्तन का भूजल पर क्या प्रभाव पड़ता है, जो धरती पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि भूजल का गर्म होना उन ईकोसिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है जो भूजल पर निर्भर करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल, UK के इस अध्ययन के सह-लेखक गेब्रियल राउ ने बताया, “सूखे के समय नदियां बहती रहने के लिए भूजल पर निर्भर करती हैं। गर्म पानी में कम घुली हुई ऑक्सीजन होती है।”

अध्ययन के अनुसार, अनुमान लगाया गया है कि साल 2100 तक दुनिया भर में 60 से 600 मिलियन लोग ऐसे इलाकों में रह सकते हैं, जहां भूजल का तापमान किसी भी देश द्वारा निर्धारित पीने के पानी के तापमान की सबसे ऊपरी सीमा से अधिक हो जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अभी तक केवल 125 देशों में से 18 के पास ही पीने के पानी के तापमान के लिए दिशानिर्देश हैं। शोधकर्ता राउ ने बताया कि गर्म भूजल से बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पीने के पानी की क्वालिटी और लोगों के जीवन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा, “यह उन इलाकों में विशेष रूप से चिंताजनक है, जहां पहले से ही साफ पीने के पानी की कमी है और जहां भूजल का बिना उपचार के सेवन किया जाता है।”

पानी में गर्मी कैसे फैलती है, इस आधार पर शोधकर्ताओं ने मौजूदा भूजल तापमान का मॉडल बनाया और साथ ही दुनिया भर में 2000-2100 के बीच होने वाले बदलावों का भी अनुमान लगाया। भूजल पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों और मिट्टी में मौजूद छिद्रों में पाया जाता है।

अध्ययन के लेखकों ने नेचर जियोसाइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में लिखा है, “हमारे अध्ययन में पाया गया है कि (permafrost क्षेत्रों को छोड़कर) भूजल जल स्तर की गहराई पर मध्यम एमिशन के तहत 2000 से 2100 के बीच औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस गर्म होने का अनुमान है।” (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement