भारत

दिल्ली में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, जलभराव से कई जगह ट्रैफिक जाम

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 81 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 06, 2023 | 11:48 AM IST

Delhi Rain: दिल्ली में गुरुवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जलभराव से कई जगह ट्रैफिक जाम

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई और यातायात भी बाधित हो गया। शहर में बुधवार से पांच मिलीमीटर बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) विभाग ने शहर और इसके निकटवर्ती इलाकों में पिछले कुछ दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान गुरुवार को करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also read: Monsoon: मॉनसूनी बारिश ने पूरे देश को लिया अपने आगोश में, 6 दिन पहले ही दे दी दस्तक

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 81 (संतोषजनक) दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 फीसदी दर्ज की गई।

First Published : July 6, 2023 | 11:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)