facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

सोमी अली ने बिश्नोई को Zoom कॉल के लिए बुलाया, मोबाइल नंबर शेयर करने का किया अनुरोध

Advertisement

सोमी अली का यह पोस्ट एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ दिनों बाद आया है।

Last Updated- October 17, 2024 | 9:49 PM IST
Lawrence Bishnoi

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री सोमी अली ने सोशल मीडिया के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत करने की इच्छा जताई है। उन्होंने बिश्नोई से ज़ूम कॉल पर मुलाकात की मांग की है, यह कहते हुए कि उनके पास कुछ जानकारी है जो बिश्नोई के लिए “फायदेमंद” हो सकती है।

सोमी अली का यह पोस्ट एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ दिनों बाद आया है। पुलिस का मानना है कि बिश्नोई ने सिद्दीकी को सुपरस्टार सलमान खान के करीब होने की वजह से निशाना बनाया हो सकता है।

गौरतलब है कि सोमी अली का 1990 के दशक में सलमान खान के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। अली ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बिश्नोई को “डायरेक्ट मैसेज” भेजा है।

वह लिखती हैं, “नमस्ते, लॉरेंस भाई, मैंने सुना है और देखा है कि आप जेल में रहते हुए भी ज़ूम कॉल कर सकते हैं। मैं आपसे बात करना चाहती हूं। कृपया बताएं कि हम कुछ अरेंज कर सकते हैं या नहीं। राजस्थान मेरी दुनिया में सबसे पसंदीदा जगह है। मैं आपके मंदिर को विजिट करना चाहती हूं।”

“लेकिन उससे पहले अगर हम ज़ूम कॉल पर बात कर लें… मुझ पर विश्वास करें, यह आपके लिए फायदेमंद होगा। अपना मोबाइल नंबर शेयर करें, यह एक बड़ा एहसान होगा। धन्यवाद,” यह बात सोमी अली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कही, जिसमें उन्होंने गुजरात की साबरमती जेल में बंद बिश्नोई की एक फोटो भी शेयर की।

खबरों के मुताबिक, नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश से जुड़े एक मामले में बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को हरियाणा के पानीपत से नवी मुंबई के पनवेल टाउन पुलिस की टीम ने बुधवार को पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि सुखबीर ने बिश्नोई गैंग के सदस्यों को सलमान खान की हत्या का ठेका दिया था।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement