facebookmetapixel
Advertisement
डीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जाने इतनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपये

सिंगापुर सरकार ने जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा में हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

फैमिली ट्रस्ट ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक बंदरगाह परिचालक जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा में कुल 2 फीसदी हिस्सेदारी 1,210 करोड़ रुपये में बेची है।

Last Updated- May 17, 2025 | 8:06 AM IST
JSW Infra
Representative Image

सिंगापुर सरकार ने गुरुवार को ब्लॉक डील के जरिये जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर में 0.88 प्रतिशत हिस्सेदारी 531 करोड़ रुपये में खरीदी। सज्जन जिंदल फैमिली ट्रस्ट द्वारा प्रमोटर हिस्सेदारी बिक्री के तहत यह सौदा हुआ है।

फैमिली ट्रस्ट ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक बंदरगाह परिचालक जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा में कुल 2 फीसदी हिस्सेदारी 1,210 करोड़ रुपये में बेची है। यह हिस्सेदारी कई संस्थागत निवेशकों को बेची गई जिनमें सिंगापुर सरकार भी शामिल है। एनएसई के आंकड़ों से पता चला है कि सिंगापुर की सरकारी इकाई ने प्रमोटर ग्रुप से 288 रुपये के भाव पर करीब 1.84 करोड़ शेयर खरीदे हैं।

जानकार लोगों का कहना है कि शेयर बिक्री का उद्देश्य प्रमोटरों द्वारा भारत के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानकों पर अमल करना और जेएसडब्लयू ग्रुप द्वारा डच प्रमोटर से एक्जोनोबेल इंडिया के अधिग्रहण के लिए वित्त पोषण करना है।

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 16 मई को बीएसई पर 288.25 रुपये पर बंद हुआ और इस बंद भाव के हिसाब से कंपनी की वैल्यू 60,533 करोड़ रुपये है। एक्जोनोबेल इंडिया का शेयर 3.3 प्रतिशत चढ़कर 3,597 पर बंद हुआ।

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर में सज्जन जिंदल फैमिली ट्रस्ट की 80.72 प्रतिशत हिस्सेदारी (31 मार्च तक) है जबकि कुल प्रमोटर शेयरधारिता 85.62 प्रतिशत पर है। बाजार नियामक सेबी के नियमों के तहत सूचीबद्ध कंपनियों को कम से कम 25 प्रतिशत सार्वजनिक हिस्सेदारी बनाए रखनी होगी।

अक्टूबर 2023 में सूचीबद्ध जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा के पास प्रमोटर होल्डिंग्स को 75 प्रतिशत सीमा से नीचे लाने के लिए सितंबर 2026 तक का समय है।

Advertisement
First Published - May 17, 2025 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement