भारत

Sikkim Earthquake: सिक्किम में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। सिक्कम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 09, 2024 | 9:11 AM IST

Sikkim Earthquake: सिक्किम में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के सोरेंग शहर से दो किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। सिक्कम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। राज्य में 18 सितंबर 2011 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था।

First Published : August 9, 2024 | 9:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)