facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

यूरोप की यात्रा पर एस जयशंकर, फ्रांस, EU और बेल्जियम के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को देंगे बल

Advertisement

एस जयशंकर ने फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने और आतंकवाद विरोधी भारत की नीति पर चर्चा के लिए यूरोप की एक सप्ताह की यात्रा शुरू की।

Last Updated- June 08, 2025 | 10:48 PM IST
S Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को यूरोप की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए जहां वह फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के नेताओं के साथ वार्ता करेंगे ताकि द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके और आतंकवाद को कतई बरदाश्त नहीं करने की भारत की नीति को पुन: पुष्ट किया जा सके। 

जयशंकर की यूरोप यात्रा पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के एक महीने बाद हो रही है। ऐसी अपेक्षा है कि जयशंकर यूरोपीय नेताओं को सीमा पार आतंकवाद से निपटने को लेकर भारत के दृष्टिकोण से अवगत कराएंगे। अपने दौरे के पहले चरण में जयशंकर फ्रांस जाएंगे। फ्रांस एक ऐसा देश है जो भारत का सदाबहार मित्र बनकर उभरा है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘विदेश मंत्री पेरिस और मार्सिले की यात्रा करेंगे जहां वह यूरोप और विदेश मंत्री जीन नोएल बैरट के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।’ जयशंकर मार्सिले शहर में आयोजित होने वाले ‘मेडिटरेनीयन रायसीना डायलॉग’ के पहले संस्करण में भी भाग लेंगे। जयशंकर ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कलास के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी पिछले कुछ साल में विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत हुई है तथा इस साल फरवरी में यूरोपीय संघ के ‘कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स’ की पहली भारत यात्रा से इसे और बढ़ावा मिला है।’ जयशंकर थिंक टैंक और मीडिया के साथ बातचीत करने के अलावा यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिलेंगे। अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में विदेश मंत्री बेल्जियम के नेताओं के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और बेल्जियम के बीच मधुर एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं तथा दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी भी है। आज, दोनों देशों के बीच सहयोग व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, दवा, हीरा क्षेत्र और लोगों के बीच मजबूत संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है।’ 

Advertisement
First Published - June 8, 2025 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement