facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

‘ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी’, वायुसेना का बड़ा दावा, कहा- हमने सभी टारगेट किए पूरे, जल्द देंगे पूरी जानकारी

Advertisement

7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था।

Last Updated- May 11, 2025 | 3:33 PM IST
भारत के एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह | फाइल फोटो

India Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते शनिवार को ही सीजफायर का ऐलान हो चुका है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीजफायर की घोषणा की। लेकिन रविवार को भारतीय वायुसेना का एक पोस्ट फिर से सुर्खियों में है। रविवार को भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि यह मिशन अभी भी जारी है।

7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। भारतीय वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि इस ऑपरेशन को बहुत सटीकता और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। वायुसेना ने यह भी साफ किया कि चूंकि ऑपरेशन अभी चल रहा है, इसलिए जल्द ही इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, लोगों से अफवाहों और गलत खबरों से बचने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें…भारत में अब हर साल बनेंगी 100 ब्रह्मोस मिसाइलें, राजनाथ सिंह ने किया यूनिट का उद्घाटन

सीजफायर टूटा, फिर बढ़ा तनाव

बता दें कि बीते शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता करवाया है। लेकिन यह समझौता कुछ ही घंटों में टूट गया। पाकिस्तान ने रजौरी और श्रीनगर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। रविवार शाम को श्रीनगर और बारामूला में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये क्या हो रहा है? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें!” इसके बाद भारत ने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

हालांकि, अब इलाके में शांति है, लेकिन दोनों तरफ सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। आने वाले 12 तारीख को दोनों देशों के DGMO बैठक करेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति साफ होगी।

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement