facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

टॉप आठ शहरों में अप्रैल-जून में ऑफिस स्पेस को पट्टे पर देने में 22 फीसदी गिरावट

Advertisement

कंपनियां बड़े कार्यस्थलों को पट्टे पर लेने के बारे में फैसला करने के लिए समय ले रही हैं।

Last Updated- July 02, 2023 | 5:01 PM IST
office realty
BS

भारत के टॉप आठ शहरों में ऑफिस स्पेस को पट्टे पर देने में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून, 2023) में सालाना आधार पर 22 फीसदी गिरावट आई है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी कंपनियां अभी भी विस्तार योजनाओं को लेकर सतर्क बनी हुई हैं।

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार ऑफिस स्पेस को पट्टे पर देने का कुल आंकड़ा अप्रैल-जून, 2023 में सालाना आधार पर घटकर 1.74 करोड़ वर्ग फुट रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.24 करोड़ वर्ग फुट था। कंपनियां बड़े कार्यस्थलों को पट्टे पर लेने के बारे में फैसला करने के लिए समय ले रही हैं।

APAC टेनेंट रीप्रजेंटेशन के प्रमुख और भारत एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया के प्रबंध निदेशक अंशुल जैन ने कहा, ‘भारत का ऑफिस स्पेस बाजार लगातार वृद्धि कर रहा है। विदेशी बाजारों में मंदी के बावजूद इसमें तेजी के पीछे बड़ा कारण घरेलू बाजार में मांग है।’

मुंबई में अप्रैल-जून में ऑफिस स्पेस को पट्टे पर लेने का सकल आंकड़ा सालाना आधार पर नौ फीसदी गिरकर 27.3 लाख वर्गफुट रह गया। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में ऑफिस स्पेस को पट्टे पर लेने का सकल आंकड़ा पांच फीसदी बढ़कर 35.9 लाख वर्गफुट हो गया।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement