facebookmetapixel
Advertisement
Aye Finance IPO Listing: 97% सब्सक्रिप्शन के बाद फीकी शुरुआत, ₹129 पर सपाट लिस्ट हुए शेयरFractal Analytics IPO की फ्लैट लिस्टिंग, ₹900 रुपये पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को नहीं मिला फायदाGold, Silver Price Today: चांदी में ₹5,871 की गिरावट, सोना भी फिसला; जानें MCX पर किस भाव खुला कारोबारमिडकैप-स्मॉलकैप का दौर आने वाला! FY27 में बदल सकती है बाजार की तस्वीरमोदी के गमछे से चमकी बुनकरों की किस्मत, बिहार के करघों पर बरसे करोड़ों के ऑर्डरमिस-सेलिंग पर RBI सख्त, Axis Max Life ने कहा- फैसला ग्राहकों के हित मेंएलएलपी और कंपनी ऐक्ट में सुधार की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत?Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोर

सरकारी विज्ञापन मामले में केजरीवाल को नोटिस, 10 दिन में AAP को भरने होंगे 164 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 9:18 AM IST
Arvind Kejriwal Government on RRTS Project

सरकारी विज्ञापनों के मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) ने आम आदमी पार्टी को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। सूत्रों की मानें तो इस राशि का भुगतान आम आदमी पार्टी को 10 दिनों के अंदर करना होगा।

बता दें, आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा था कि उसने सरकारी विज्ञापनों की आड़ में राजनीति विज्ञापन छपवाए। इस मामले में दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान छपे इन विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था।

अब इस मामले में पार्टी को नोटिस भेजा गया है। लेकिन इसमें ये रकम बढ़कर 164 करोड़ रुपये हो गई है। भुगतान वसूलने के लिए नोटिस में दी गई इस राशि पर पुरानी राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है।

समाचार एजेंसी के अनुसार , अगर आम आदमी पार्टी ने तय समय में 164 करोड़ की इस रकम का भुगतान नहीं किया आम आदमी पार्टी की संपत्तियां भी कुर्क की जा सकती हैं। हालांकि इस नोटिस पर अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें, आप ने 31 मार्च, 2017 तक राजनीतिक विज्ञापनों पर करीब करीब 99.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए। दिल्ली सरकार के ऑडिट निदेशालय ने ऐसे सभी राजनीतिक विज्ञापनों का ऑडिट करने के लिए एक विशेष ऑडिट टीम भी नियुक्त की है।

दिसंबर में जब पहली बार इस मामले में पार्टी को नोटिस जारी किया गया था,उस समय AAP ने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने बीजेपी के निर्देशों पर ऐसा किया है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement